देश

18 साल की बहन को शादीशुदा भाई से हुआ प्यार; घरवाले मिलने नहीं देते थे, इसलिए फांसी लगा ली ….

मैनपुरी । भाई-बहन ने एकसाथ पेड़ पर लटक कर सुसाइड कर लिया। दोनों ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। अलग-अलग रस्सी से दोनों के शव पेड़ पर लटके हुए थे। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है, 18 साल की मालती का गांव के ही 32 साल के अनिल से अफेयर चल रहा था। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे।

दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। साथ ही अनिल शादीशुदा भी था। इसी बात का विरोध दोनों के घरवाले करते थे। परिवार के लोग दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने ये कदम उठाया है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन की है। इस मामले में परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि गांव के लोगों ने दोनों की प्रेम कहानी बताई है।

गांव के लोगों ने बताया, अनिल शादीशुदा था। उसके 3 बच्चे भी हैं। उसके घर वालों को भी पता था कि अनिल के आती से संबंध हैं। इस अफेयर को लेकर अनिल के घर में विवाद भी हुआ करता था। अनिल हमेशा अपनी पत्नी को छोड़कर मालती से शादी करने की बात कहता रहता था। अनिल और मालती एक ही समुदाय के थे और रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। साथ ही अनिल की उम्र भी ज्यादा थी और वह शादीशुदा भी था। इसी कारण परिवार इस बात के खिलाफ था।

गांव के लोगों ने बताया, मालती और अनिल का 4 साल से अफेयर चल रहा था। मालती घर पर ही रहती थी। वहीं अनिल खेती-मजदूरी करता था। दोनों का घर आस-पड़ोस में था। जब अनिल की शादी हुई थी, तब मालती केवल 10 साल की थी।

पहले तो वह अनिल को भाई बोलती थी। अनिल की शादी के बाद भी इन दोनों के बीच में कोई ऐसी बात नहीं थी। लेकिन 4 साल पहले इन लोगों के बीच में कब-से अफेयर शुरू हो गया, किसी को पता नहीं चल पाया। परिवार में रिश्तेदारी है, इसलिए किसी के आने-जाने पर भी कोई रोक भी नहीं थी। पहले तो परिवार के लोग भाई-बहन समझकर कुछ नहीं बोलते थे, लेकिन धीरे-धीरे चीजें खराब होने लगीं।

परिवार के लोगों ने दोनों को कई बार साथ में देखा। मालती भी स्कूल जाने के बहाने घर से बाहर निकलती और छिपकर अनिल से मिला करती थी। परिवार के लोगों को जब इस बात की शिकायत मिली, तो उन लोगों ने मालती को घर बैठा लिया। मगर, उसके बाद भी इन दोनों का मिलना बंद नहीं हुआ।

कई बार गांव के बाहर दोनों को साथ में देखा गया। परेशान होकर परिवार के लोगों ने मालती की शादी की बात चलाई। मगर, मालती कहीं और शादी करने से मना करती थी। वह कहती थी कि अनिल के साथ ही रहेगी। जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई, तब मालती के घरवालों ने अनिल के अपने घर आने पर भी रोक लगा दी। इसके बाद से दोनों के घरों में विवाद होना शुरू हो गया।

Back to top button