मध्य प्रदेश

कन्या भोज कराने के बहाने चोरी हो रहीं छोटी बच्चियां, राजधानी में दो छोटी बच्चियों को महिला ने किया अगवा, वारदात सीसीटीवी में कैद….

इंदौर। यह मामला भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र का है, जहां 2 अनजान महिला बच्ची को घर से कन्या भोज करने के नाम पर ले गई और वापस नहीं लौटी। मिली जानकारी के अनुसार एक बच्ची की उम्र 10 साल तो दूसरे की 1 साल से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद अलग-अलग टीमें बना कर महिला और बच्चियों की तलाश की जा रही हैं। वहीं पुलिस को रेतघाट में आखिरी लोकेशन मिली है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने कन्याभोज कराने के बहाने दो छोटी बच्चियों को अगवा किया। वहीं अलग अलग टीम बना कर पुलिस महिला और बच्चियों की तलाश कर रही है। एक बच्ची की उम्र 10 साल तो दूसरे की 1 साल से ज्यादा बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।

Back to top button