मध्य प्रदेश

नई अफीम नीति घोषित : एमपी के मंदसौर, नीमच के किसान होंगे लाभान्वित…

मंदसौर। केंद्र सरकार ने नई अफीम नीति 2021-22 घोषित कर दी है। इससे अफीम उत्पादक किसानों को जल्द ही अफीम की खेती के लिए पट्टे मिल जाएंगे।

केन्द्र सरकार द्वारा घोषित नई अफीम नीति के तहत इस बार 4.2 से 5 तक का अनुपात देने वाले किसानों को 6 आरी का पट्टा मिल सकेगा। वहीं, 5 से 5.9 तक के अनुपात वाले किसान 10 आरी के पट्टे के पात्र बनेंगे, जबकि  5.9 से अधिक रेशो देने वाले किसानों को 12 आरी का पट्टा मिल सकेगा। इसी के साथ जिन्होंने अधिकारियों की देखरेख में फसल वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के दौरान अपनी संपूर्ण पोस्त की फसल की जुताई की है, लेकिन जिन्होंने इसी तरह फसल वर्ष 2017-18 के दौरान अपनी सम्पूर्ण पोस्त फसल की जुताई नहीं की थी, वे भी अफीम लाइसेंस के लिए पात्र होंगे।

नई फसल नीति के तहत ऐसे अफीम किसानों को भी अब अफीम लाइसेंस मिल सकेगा, जो एनडीपीएस प्रकरण में न्यायालय द्वारा बरी हो चुके हों। 31 जुलाई 2021 तक ऐसे मामले वाले किसान लाइसेंस पात्रता की श्रेणी में आएंगे। वहीं जिन किसानों को 10 हेक्टेयर से अधिक का लायसेंस प्राप्त है, वह एक से अधिक भूखंड पर नियमानुसार खेती कर सकते हैं। सरकार द्वारा घोषित नई अफीम नीति से क्षेत्र के कई किसान लाभान्वित होंगे।

Back to top button