बिलासपुर। प्रेस क्लब चुनाव से 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया , अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिल वर्मा सचिव पद प्रत्याशी लोकेश बाघमारे, मुकेश मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य पद रजनीश दुबे ने चुनावी मैदान छोड़ दिया हैं। इस तरह अब अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र पांडेय, मनीष शर्मा, वीरेंद्र गहवाई, महेश तिवारी उपाध्यक्ष पद के लिए विनीत चौहान, विनय मिश्रा, अमित मिश्रा , रमन किरण सचिव रवि शंकर शुक्ला, मदन सिंह, इरशाद अली, मो असरफ मेमन, कोषाध्यक्ष पद के लिए मधु शर्मा, जितेंद्र सिंह, देवदत्तं तिवारी सह सचिव भूपेश ओझा, अशोक व्यास, अप्पू नवरंग, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए काजल किरण, नीरज शर्मा, ऋतु साहू मैदान में है।
मालूम हो कि मतदान 24 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ईदगाह रोड स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में होगा।