विभागीय बैठक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर गए मंत्री जयसिंह अग्रवाल
पेंड्रा (अमित रजक)। राजस्व व आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा से सड़क मार्ग से गौरेला पेंड्रा मरवाही आगमन हुआ। मरवाही उप चुनाव को देखते हुए उनका दौरा और भी महत्वपूर्ण हो जाता है और जय सिंह अग्रवाल अभी अभी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री भी बने हैं। कोरबा से आते वक्त मरवाही विधानसभा पहुचते ही सर्वप्रथम दमदम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उत्तम वासुदेव, पाली तनाखार विधायक मोहित केरकेट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस नेता गुलाब सिंह राज व पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, अजित सिंह श्याम, द्वारा उनकी अगुवानी व स्वगत किया गया।
दमदम के बाद उनका काफिला कोटमी पहुँचा जहाँ कांग्रेस नेता प्रमोद परस्ते, राकेश मसीह व युवा नेता अमन शर्मा व कौशिल्या ओतावी के नेतृत्व में जोरदार स्वगत किया गया। कोटमी में कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ताम्रकार व कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक शुक्ला व जिला सेवादल के अध्यक्ष भरत राजपूत सहित बड़ी संख्या में सेवादल के कार्यकर्ता सामिल थे। इस कार्यक्रम में मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने के साथ ही विकलांगो को विभिन्न प्रकार के उपरकरण आदि दिए गए।
यहाँ वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम रखा गया था। बाद भाड़ी, दुबटिया, बंधी में भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। पेंड्रा पहुचने के बाद दुर्गा चौक में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय के एक बैठक कक्ष का उद्घाटन मंत्री द्वारा किया गया। मंत्री जयसिंह अग्रवाल कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक ली और शासन के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिला का कलेक्टर डोमन सिंह, एसडीएम मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ राकेश मिश्रा, मुख्यचिकत्सा अधिकारी देवेन्द्र पैकरा उपस्थित थे।
इस दौरा कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हेमकुवर श्याम, कांग्रेस नेता उत्तमवसुदेव, मनोज गुप्ता, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष केशरी, गुलाबसिंह राज, मोहनलाल शुक्ला, नारायण शर्मा, हरीश राय, पुष्प राज सिंह, जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रो, गौरेला जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा, मरवाही जनपद अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, पेंड्रा जनपद अध्यक्ष आशा मरावी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु, कौशिल्या ओटवी, ओमबति पेन्द्रो, शंकर पटेल, अजय राय, अशोक शर्मा, घनश्याम ठाकुर, अमोल पाठक, श्रीकांत मिश्रा, बेचू सिंह अहिरेश, दया वाकरे, रमेश साहू, राजेन्द्र ताम्रकार सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।