फिल्म जगत

कंगना और अदनान पद्मश्री अवॉर्ड्स से हुए सम्मानित…

मुंबई। पद्म अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। कंगना ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड ग्रहण किया। एक्ट्रेस ने इस मौके पर ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। समारोह में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी मौजूद थीं।

गायक अदनान सामी को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। अदनान सामी ने खास मौके के लिए ब्लैक शेरवानी पहनी। कंगना रनौत को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। कंगना को उनकी दो फिल्मों ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए यह पुरस्कार मिला।

कंगना ने कहा था कि ‘मैंने अपनी यात्रा हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से शुरू की थी। हम उन बड़े लोगों की फिल्में देखते हुए बड़े हुए। चाहे वह करण जौहर की फिल्में हों या एकता कपूर के सीरियल्स। और अदनान सामी के गाने किसने नहीं सुनें? मेरी जैसी एक लड़की के लिए पद्मश्री अवॉर्ड गर्व की बात है।‘

Back to top button