पेण्ड्रा-मरवाही

बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने याद किए इंदिरा गांधी को

मरवाही। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मरवाही में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। मरवाही के कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रीमती इंदिरा गांधी को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

बलिदान दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम इंदिरा गांधी के चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद इंदिरा गांधी की जीवनी पर व्याख्यान हुआ। इंदिरा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला कांग्रेस के महामंत्री नारायण शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी लौह महिला थीं। अपने जीवन काल में उन्होंने भारत देश को सशक्त देश बनाने में महती भूमिका निभाई। उनके द्वारा लिए गए निर्णय सदियों तक इतिहास में अमर रहेंगे। हमें गर्व है कि हम लोग इंदिराजी की कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। इसके पश्चात किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भानु ओटावी ने अपना संक्षित विचार व्यक्त किए।

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में मनाए जाने के दौरान जिला कांग्रेस के महामंत्री नारायण शर्मा, भानु ओटावी, जिला पंचायत सदस्या कौसिल्या ओटावी, मालती सिंह, रेखा तिवारी, हरीश राय, अजय राय, राकेश मसीह, राजेन्द्र ताम्रकार, नारायण श्रीवास, दया वाकरे, प्रफुल्ल प्रकाश, केडी लहरे, बेचू सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस जन व नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button