मध्य प्रदेश

भाजपा चुनाव जीतने महिलाओं का लेगी सहारा, उतरेंगी 17 हजार महिलाओं की फौज, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी….

इंदौर। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस अपनी अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। इसी कड़ी में बीजेपी ने अपनी 17 हजार महिलाओं की फौज चुनाव में मैदान में उतारा हैं। जो घर-घर जाकर छोटी टोलियों की बैठक आयोजित करेगी। जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

इसे लेकर महिला मोर्चा के सभी संभागों में बैठक हुई है। वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसे लेकर घर-घर जाकर बैठक होगी। उन्होंने कहा हमने बीजेपी को विजय बनाने का संकल्प लिया गया है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा हैं। इसी बीच भाजपा की 17 हजार महिलाओं की फौज चुनाव में उतरेगी। चुनाव को लेकर 17 कार्यकर्ता और पदाधिकारी को खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा घर-घर जाकर बैठक होगी।

Back to top button