मध्य प्रदेश

चाचा ने नाबालिग भतीजी का कई माह तक करता रहा यौन शोषण, लड़की प्रेग्नेंट हुई तो मचा बवाल …

सारण। जिले में एक चाचा ने अपने ही संस्कारों पर डाका डालकर रिश्तों को शर्मसार करने वाले कृत्य को अंजाम दिया है। इस कुकर्मी चाचा बृजेश कुमार तिवारी ने अपनी नाबालिग भतीजी को न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि लोक लाज के डर से लड़की ने मुंह नहीं खोला तो लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। नाबालिग लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो बात खुली। कलियुगी चाचा की करतूत से गांव में हड़कंप मच गया है।

लड़की के प्रेग्नेंट हो जाने की बात गांव में फैल गई है। इसके साथ ही घर वाले काफी परेशान हैं।  परिजनों के सहयोग से पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पीड़िता के बयान पर पड़ोस के 40 वर्षीय बृजेश कुमार तिवारी के खिलाफ यौन शोषण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज हो जाने पर  पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मिली है कि करीब 3-4 महीने पहले लड़की अपने नानी घर गई थी। परिजनों के कहने पर आरोपी बृजेश कुमार तिवारी उसे लाने गया था। घर लौटते समय सुनसान स्थान पर बृजेश कुमार तिवारी ने लड़की के साथ रेप कर दिया। आरोपी बृजेश कुमार तिवारी ने नाबालिग को डरा दिया और मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी दी। डर के मारे लड़की ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

लड़की ने किसी को नहीं बताया तो आरोपी बृजेश कुमार तिवारी का मन और बढ़ गया। उसने लड़की को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई तो यह पाप खुल गया। बात छिपाने के लिए आरोपी ने लड़की पर गर्भपात के लिए दबाव भी बनाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

मामले में थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की से पहचान और संबंध होने का फायदा आरोपी बृजेश कुमार तिवारी ने उठाया। आरोपी बृजेश कुमार तिवारी लड़की को धमकाता रहा और जब लड़की गर्भवती हो गई जब घर वालों के इस बात की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सभी सबूत जुटा लिए गए हैं। बृजेश कुमार तिवारी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी बृजेश कुमार तिवारी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Back to top button