रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के अपर सचिव जी.एस. मूर्ति का आज प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में प्रातः निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। न्यू शांति नगर निवासी मूर्ति पिछले कुछ दिनों से कोराना से संक्रमित थे एवं उनका प्रयागराज के निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था । उनकी बेटी, दामाद एवं उनके छोटे भाई पेशे से चिकित्सक हैं, उनके मार्गदर्शन में उनका उपचार चल रहा था। लम्बे उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांसें ली। मूर्ति के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है । विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराडे ने भी मूर्ति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं पूरे विधानसभा परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। 5 जून को 11.30 बजे महादेव घाट में स्व. मूर्ति का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Related Articles
मनरेगा में रोजगार देने में बिलासपुर छत्तीसगढ़ में अव्वल, लक्ष्य के विरूद्ध 133 फीसदी अधिक मानव दिवस का रोजगार सृजन …
March 18, 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को होली की बधाई दी, कहा- भीड़भाड़ में जाने से बचें …
March 28, 2021
BJP का अविश्वास प्रस्ताव खारिज, कांग्रेस ने बचाई नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी, देखती रह गई भाजपा…
December 22, 2023
कोरोना संक्रमण नियंत्रण नियुक्त नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की हुई बैठक में अधिकारियों ने अपनी कार्य योजना की प्रस्तुत …
January 6, 2022
जांजगीर के पेड़ में फंदे पर अधेड़ की लटकती लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस….
November 9, 2023
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया …
September 23, 2021
आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आए 2 मजदूरों की मौत, एक घायल, नक्सलियों के बिछाए आईईडी का सर्चिंग अभियान जारी….
November 24, 2023
अजित जोगी के गांव जोगीसार में जयसिंह अग्रवाल की हुंकार : कहा मरवाही सहित पूरे जिले का विकास अब हो रहा ….
September 12, 2020
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कही यह बात, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भरी सभा में की थी नरेंद्र मोदी की तारीफ…
September 19, 2023
Check Also
Close