नई दिल्ली

कांग्रेस के गढ़ में AAP कि ऐतिहासिक जीत, CM केजरीवाल ने दी लोगों को बधाई, कांग्रेस ने स्वीकारी हार….

चंडीगढ़ जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी के फोलोवर सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमारे कामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गंदी राजनीति की लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया। आम आदमी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी।

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आप की जीत पर खुशी जाहिर की है। चीमा ने कहा कि मैं जालंधर के लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए वोट किया।

कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव में हार स्वीकार कर ली है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, समर्थकों और सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं सुशील रिंकू और आप पार्टी को जीत की बधाई देता हूं।

Back to top button