नई दिल्ली

बाबूजी का जाना भारतीय राजनीति में एक युग का अंत : धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को अलीगढ़ में स्वर्गीय कल्याण सिंह स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रधान ने कहा कि देश के राजनैतिक पटल को अपनी आभा से आलोकित करने वाले ‘बाबूजी’ का जाना भारतीय राजनीति में एक युग का अंत है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह गरीबों, शोषितों, पिछड़ों व सामाजिक न्याय के मसीहा होने के अलावा, भाजपा संगठन के लिए एक विशाल वटवृक्ष भी थे, जिनकी छाया में असंख्य कार्यकर्ता पोषित हुए। जन सेवा को समर्पित ‘बाबूजी’ ने अपने राजनीतिक कौशल और शुचिता से सदैव संवैधानिक पदों की गरिमा बढ़ायी।

राममंदिर के लिए सत्ता का त्याग करने वाले कल्याण सिंह के आदर्श, उनके जीवन मूल्य व कर्तव्यनिष्ठा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम अपने भक्त को सदैव अपने चरणों में स्थान दें।

Back to top button