लखनऊ/उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, 40 में से 16 महिला उम्मीदवार ….
लखनऊ। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 41 में 16 महिला उम्मीदवार हैं। पहली 125 उम्मीदवारों की सूची में 50 महिला उम्मीदवारों का नाम था।
बता दें कि यूपी में कांग्रेस ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नाम से मुहिम चला रही है, इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि यूपी में वह 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी।