दुनिया

हिन्दी अकादमी मुम्बई के निबंध लेखन में योगेश ध्रुव को द्वितीय स्थान

मुम्बई। लॉक डाउन के दौरान हिंदी ग्रन्थ आकदमी मुम्बई के द्वारा विभिन्न साहित्यिक विषयों पर 1500 शब्दों में निबंध लेखन का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल केंद कुर्रा के सहायक शिक्षक एवं साहित्यकार योगेश ध्रुव “भीम” पिता घुरऊ राम ध्रुव का कोरोना एक महामारी विषय आधारित निबंध को द्वितीय स्थान निर्णायक मण्डल में सम्मलित दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक दर्शन पाण्डेय द्वारा चयन किया गया।

इस उपलब्धि पर संकुल समन्वयक लोकेश पाण्डे, प्रधानपाठक रामचंद्र देवांगन, रामबागस गंगबेर, टीका राम सिन्हा, तरुण कुमार साहू, मिथलेश कुमार सिन्हा, डॉ. सुरेश कुमार साहू, राजकुमार क्षत्रिय, राजाधनंजयधर दीवान, सत्यवान साहू एवं संकुल के समस्त शिक्षक साथियों के द्वारा संकुल का नाम गौरवान्वित करने के लिये उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रदान किया गया।

Back to top button