धर्म

सूर्य देव की विशेष कृपा से आने वाले 29 दिनों तक इन राशियों के जातकों का खूब चमकेगा भाग्य…

आज सूर्य देव ने वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य देव 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं आने वाले 29 दिनों तक किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य देव…

मेष राशि

शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह समय शुभ कहा जा सकता है। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
14 जनवरी 2022 तक का समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

वृश्चिक राशि

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

Back to top button