
नई दिल्ली
तलाश करने गई पुलिस ने गड्ढा खोदा तो निकला तो निकला कुत्ते का शव, जानें क्या है मामला ….
जबलपुर। शहर के रांझी थाना क्षेत्र में व्हीकल फैक्ट्री गेट के सामने दुर्गा पंडाल के पास कुछ लोगों द्वारा लाश दफनाने की खबर पर सनसनी फैल गई। सूचना पर तहसीलदार के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढा खुदवाकर देखा तो उसमें कुत्ते का शव मिला।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि व्हीकल फैक्ट्री गेट के सामने दुर्गा पंडाल के पास रात में कुछ लोगों ने अंधेरे में गड्ढा खोदकर किसी का शव दफनाया है। इस सूचना पर रांझी टीआई एसआर साहू, तहसीलदार एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। जब गड्ढे को खुदवाया गया तो उसके अंदर मरे हुए कुत्ते का शव मिला।
कुत्ते का शव देखकर फैक्ट्री कर्मचारियों, पुलिस एवं लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, शव दफन होने की खबर फैलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे, लेकिन हकीकत खुलने पर मामला शांत हो गया।














