छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

विष्णुदेव साय ने कहा- गंगाजल की झूठी सपथ खाने वालों की सरकार हर मोर्चे पर विफ़ल

मरवाही। उपचुनाव को देखते हुए भाजपा ने भी अब पूरी ताकत झोंक दी है। कल ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का दौरा पेंड्रा व मरवाही में हुआ। कल दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रायपुर से सीधे पेंड्रा आये। रास्ते में कारिआम के पास समीरा पैकरा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। वही पेंड्रा पहुचने पर जोगी कांग्रेस व कांग्रेस के लगभग 200 कार्यकर्ताओ ने अर्चना पोर्ते के नेतृत्व में भाजपा पर अपनी आस्था प्रकट करते हुए पार्टी जॉइन किये।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पेंड्रा पहुचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वगत किया गया। स्थानीय मल्टीपर्पज हाई स्कूल के असेम्बली हाल में उन्होंने गौरेला ग्रामीण व पेंड्रा ग्रामीण मण्डल कार्यकर्ताओ की बैठक ली और अपने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। बैठक के बाद विष्णुदेव साय ने पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान के यहाँ भोजन कर अल्प विश्राम के बाद सीधे मरवाही पहुँचे। यहाँ उन्होंने मरवाही मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की एकमात्र लोकतांत्रिक कैडर बेस्ड पार्टी है उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा में परिवारवाद हावी नहीं है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर यहाँ नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि मरवाही उपचुनाव को देखते हुए यहाँ की कार्यकारणी पहले घोषित की है। विष्णुदेव साय ने जिला भाजपा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल को अपनी शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की आशा व्यक्त की।

विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में अटल बिहारी से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक का अभूतपूर्व योगदान है। उन्होंने कहा कि अटल ने पीएमजीएसवाय के माध्यम से सड़कों का जाल ग्रामीण क्षेत्रो में बुना। विष्णुदेव साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब व किसानों का भरपूर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों को रहने के लिए पक्के मकान दिए, शौचालयों का निर्माण करवाया, उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए। जनधन योजना का खाता खुलवाया गया। विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस डूबती नैया है। इसकी नीति के चलते ही कांग्रेस की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। इनके शाशन काल में हजारों करोड़ रुपये के कई घोटाले हुए। विष्णुदेव साय ने पूर्वर्ती जोगी सरकार पर भी कई कटाक्ष किये और कहा उनके कार्यकाल में मरवाही का कभी विकास नही हुआ।वे केवल खरीदफरोख्त में व्यस्त रहते थे।

भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है।विष्णु देव् साय ने कहा कि इन्होंने गंगाजल को भी नही छोड़ा और उसकी झूठी सपथ ली।शराब बंदी का वादा करके अपने वादों से मुकर गए। इनके कार्यकाल में किसान लोग ठगे गए। विष्णुदेव साय ने कहा कि रमन सिंह सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत करोड रुपये के कार्यो को निरस्त किया गया।उन्होंने मरवाही के शिवनी रोड जो कि भाजपा के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था उसके शिलान्यास के पत्थर तक उखाड़ने का आरोप वर्तमान शाशन पर लगाया। विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कई हजार करोड़ रुपये का कर्जा लेकर  छत्तीसगढ़ के सभी आमजन को कर्जदार बना रही है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्र्ष्टाचार का चारागाह बना दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल पर गौसेवा के बहाने हिंदुत्व का ढोंग रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मरवाही उपचुनाव एक चुनौती है और अपने कार्यकर्ताओं के मेहनत के दम पर मरवाही में कमल जरूर खिलाएंगे।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी,विधायक रजनीश सिंह,पूर्व सांसद लखन लाल साहू,जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, भाजपा नेता रामदयाल उइके,अर्चना पोर्ते, समीरा पैकरा,ब्रिजलाल राठौर,राकेस जालान, रामजी श्रीवास,डॉ शिवप्रताप राय,योगेंद्र नहरेल,दिनेश मरावी,राजा उपेंद्र बहादुर सिंह,राकेश चतुर्वेदी,शंकर कवर,विजय राठौर, नीरज जैन,रितेश फार्मनिया,श्यामवती पोर्ते, राकेश दीक्षित, नान्हू शुक्ला,सहित जिले के सभी मण्डल अध्यक्षों सहित सैकड़ो भाजपा नेता व कार्यकर्तागण उपस्थिति थे। मंच का संचालन मरवाही मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने किया।

Back to top button