नई दिल्ली

रामनवमी पर हुई हिंसा से प्रशासन की बढी चिंता, अब ईद से पहले खरगोन से मेरठ तक कड़े इंतजाम ….

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया है। यहां धार्मिक स्थलों से लगभग 54 हजार लाउडस्पीकर उतरावए गए। जिला प्रशासन ने लगभग 60 हजार लाउडस्पीकर की आवाज कम करवाई है। रविवार को यूपी पुलिस इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगी।

रामनवमी पर भड़की हिंसा की चिंता अब ईद के मौके पर भी दिखायी दे रही है। मध्य प्रदेश के खरगोन से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और मेरठ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईद के मौके पर राज्य सरकारों और जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं और लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों से 54 हजार लाउडस्पीकर  उतरवाए गए हैं। बता दें कि दो साल के बाद इस बार इतनी कड़ी पाबंदी के बीच ईद का त्योहार मनाया जाएगा। बीते दो साल से कोरोना के चलते लोगों ने सादगी के साथ त्योहार मनाया था।

Back to top button