देश

देश के अलग-अलग रूटों पर चलाई जा रही वंदे भारत का रेलवे लगातार विस्तार कर रहा, अब इस नए रूट पर शुरू होगी वंदे भारत

नई दिल्ली
देशभर में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत को लेकर खुशखबरी है। देश के अलग-अलग रूटों पर चलाई जा रही वंदे भारत का रेलवे लगातार विस्तार कर रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि साउथ के एक रूट पर वंदे भारत की शुरुआत की जाएगी। जी हां! भारतीय रेलवे जल्द ही कर्नाटक के बेंगलुरु और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय रेल मंत्रालय के पत्र के अनुसार इस रूट पर जल्द वंदे भारत पटरी पर फर्राटा भरेगी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, तिरुचिरापल्ली रेलवे डिवीजन द्वारा एक ही दिन में तिरुचिरापल्ली जंक्शन से बेंगलुरु अप-डाउन करने वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने का अनुरोध किया गया है।  

पीएम मोदी ने दिखाई 10 वंदे भारत को हरी झंडी
उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को पीएम मोदी ने 10 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई जिसमें अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद विशाखापत्तनम, मैसूर  डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी पटना, पुरी विशाखापत्तनम, लखनऊ देहरादून, कलबुर्गी सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची वाराणसी, खजुराहो  दिल्ली (निज़ामुद्दीन) जैसे रूट शामिल हैं।

चार रूटों के वंदे भारत का किया विस्तार
पीएम मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाई। जिनमें अहमदाबाद जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक बढ़ाया जा रहा है, अजमेर  दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को चंडीगढ़ तक बढ़ाया जा रहा है, गोरखपुर लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज तक बढ़ाया जा रहा है और तिरुवनंतपुरम  कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है।

बेंगलुरु से शुरू हुई नई वंदे भारत
कलबुर्गी और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु के बीच हाल ही में शुरू की गई ट्रेन की नियमित सेवा आज यानी 15 मार्च से शुरू हो गई। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। ट्रेन नंबर 22231 कलबुर्गी-एसएमवीटी बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कलबुर्गी से सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 2 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22232 एसएमवीटी बेंगलुरु-कलबुर्गी वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु से दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 11:30 बजे कलबुर्गी पहुंचेगी।

 

Back to top button