
छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही
अल्प प्रवास में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह पहुंची मरवाही
पेंड्रा (अमित रजक)। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह आज कोरिया जिले से अमरकंटक जाते हुए अपने अल्प प्रवास में मरवाही में रुकी। उनके मरवाही आने पर मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने अतिशबाजी कर बस स्टैंड मरवाही में उनका स्वागत किया। इस दौरान रेणुका सिंह ने मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर से केन्द्रीय योजनाओं व कोरोना वायरस के संबंध में संक्षिप्त जानकारी भी ली।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर के साथ भाजपा नेता कैलाश सोनी, दौलत राय, गोविंद गुप्ता, ठाकुर आकर्ष सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने उनकी संक्षिप्त अगवानी की।
















