राजस्थान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गले पर पहने हुए है 80,000 रूपए का मफलर, राजस्थान के सीएम गहलोत ने बताई कीमत …

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के टी-शर्ट की कीमत पर भाजपा ने तंज कसा था। राहुल के टी-शर्ट की कीमत 41,000 रुपए बताते हुए भाजपा ने ट्विटर पर उनका फोटो शेयर किया था। इसी दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए उनके मफलर की कीमत बताई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपए है। अशोक गहलोत ने आगे कहा कि भाजपा के नेता तो ढाई लाख का चश्मा लगाते हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो 10 लाख का सूट पहनते हैं।

अशोक गहलोत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखकर भाजपा के नेता परेशान हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है तो वो राहुल गांधी के टी-शर्ट की बात करने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के नेता खुद ढाई लाख का चश्मा लगाते हैं। उन्होंने भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपए है।

चुरू में पत्रकारों से गहलोत ने कहा कि भाजपा टी-शर्ट की राजनीति इसलिए कर रही है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा को आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। भाजपा यह समर्थन देख कर परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे नेता अपना काम छोड़ कर राहुल गांधी पर अटैक करते हैं।

Back to top button