नई दिल्ली

सत्या निकेतन इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 5 मजदूर मलबे में फंसे, मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंचीं….

नई दिल्ली । दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में सोमवार को एक मकान के ढह जाने के मलबे में पांच मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा कि जिस समय यह मकान गिरा उस समय उसकी मरम्मत का काम चल रहा था।

दक्षिणी दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 मजदूर मलबे में फंस गए हैं, उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हादसे पर दुख जताया है।

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”ये हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं खुद घटना से सम्बंधित हर जानकारी ले रहा हूं।”

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि हमें दोपहर करीब 1:24 बजे यहां सत्या निकेतन बिल्डिंग नंबर 173 में एक घर गिरने की सूचना मिली थी। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि पांच मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उनकी टीम भी मौके पर है और बचाव अभियान में मदद कर रही है।

Back to top button