दुनिया

तानाशाह रूस ने आर्ट स्कूल पर गिराई हाइपरसोनिक मिसाइल, कई मलबे में दबे; 400 ने ली थी शरण ….

कीव। तानाशाह रूस ने यूक्रेन पर फिर एक बड़ा हमला किया है। इस बार उसने मारिउपोल शहर के एक आर्ट स्कूल को निशाना बनाया गया है। इस स्कूल के ऊपर हाइपरसोनिक मिसाइल गिराई गई है। बताया जाता है कि मिसाइल गिरने से बड़ी संख्या में लोग मलबे के अंदर दबे हुए हैं। यूक्रेन का कहना है कि इस स्कूल में करीब 400 लोगों ने शरण ले रखी है। अभी तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी हुआ है।

बता दें कि जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ता जा रहा है रूस और ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। कल उसने यूक्रेन के ऊपर घातक हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया था। उससे पहले मारिउपोल शहर में ही एक थिएटर के ऊपर बम बरसाए थे, जहां आम लोगों ने शरण ले रखी थी। यहां पर बुधवार तक 130 लोगों को निकाला गया था। वहीं रविवार को ही रूस ने यूक्रेन के दो अन्य शहरों रुबिजन और सेवेरोडनेत्सक में रूस ने जबरदस्त बमबारी की।

जानकारों के मुताबिक मारिउपोल शहर रणनीतिक लिहाज से काफी अहम है। यह अजोव शहर का एक रणनीतिक बंदरगाह है। इसे बार-बार निशाना बनाने का मकसद ऊर्जा, खाने और पानी की सप्लाई को बाधित करना है। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी मारिउपोल की हालत पर चिंता जता चुके हैं। बताया जा रहा है कि करीब 4 लाख लोग दो हफ्तों से यहां पर फंसे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बमबारी के बीच लोगों को बचाना मुश्किल हो रहा है। वहीं पानी और बिजली की सप्लाई बाधित होने से परेशानी और ज्यादा बढ़ रही है।

Back to top button