दुनिया

पवित्र कुरान का अपमान के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा में और दो की हत्या, मरने वालों की संख्या 6 हुई ….

नई दिल्ली। दुर्गा पंडाल में कुरान का अपमान किए जाने के बाद से बांग्लादेश में धार्मिक हिंसा भड़क उठी है। इसके बाद से दोनों समुदायों में हिंसक झड़पें हो रहीं हैं। खबर है कि दुर्गा पंडाल में कुरान-ए-शरीफ का अपमान के बाद आज सुबह हिंसा में हमलावरों ने दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि धार्मिक हिंसा में मरने वालों की संख्या अब तक 6 हो गई है। कुरान के अपमान करने वाले आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।

बांग्लादेश पुलिस ने बताया कि ताजा हिंसा दक्षिणी शहर बेगमगंज में हुई है। इससे पहले सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने दुर्गा पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार की नमाज के बाद सड़क पर जुलूस निकाला। इस दौरान 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने इस्कॉन मंदिर पर हमला किया। हमला उस वक्त हुआ जब हिंदु के लोग विजयदशमी पर रैली आयोजित करने वाले थे।

हमलावरों ने मंदिर समिति के एक कार्यकारी सदस्य को पीटा और उसे चाकू घोंप दिया। स्थानीय पुलिस प्रमुख शाहिदुल इस्लाम ने एएफपी को बताया कि शनिवार की सुबह मंदिर के बगल में एक तालाब के पास एक और हिंदू व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने कहा, “कल के हमले के बाद से दो लोगों की मौत हो गई है। हम हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।”

बता दें कि बीते हिन्दुओं द्वारा इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान का दुर्गा पंडला में अपमान किया गया था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भड़क गई। पहले बीते बुधवार रात को हाजीगंज में एक हिंदू मंदिर पर 500 हमलावरों ने हमला कर दिया। इस बीच मंदिर में तोड़-फोड़ की गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई। वहीं, आज सुबह पुलिस ने दो और हिंदु युवकों के शव बरामद किए हैं। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। इसके अलावा देशभर में हिंदुओं के खिलाफ चल रही हिंसा में 150 से अधिक हिंदू समुदाय के लोग जख्मी हैं।

बीते शुक्रवार को भी राजधानी ढाका में हिंसा भड़क गई। जिसके बाद पुलिस को मुस्लिम प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और रबर की गोलियां दागनी पड़ी। हिंसा को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने नेताओं से मुलाकात की। साथ ही लोगों से शांति की अपील की है। वहीं, गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा, “अब तक हिंसा में करीब 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम सभी मास्टरमाइंडों का भी पता लगा रहे हैं।”

Back to top button