मध्य प्रदेश

दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला : गौरव राजपूत बनाए गए आईजी (योजना)

भोपाल। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में अधिकारियों का फेरबदल का दौर जारी है, सरकार ने अब दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। प्रदेश में चुनावी मौसम में आए दिन अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं।

अधिकृत जानकारी अनुसार राज्य शासन ने आईपीएस गौरव राजपूत की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गृह विभाग से ट्रांसफर कर पुलिस महानिरीक्षक योजना, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। वहीं संजय तिवारी की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को वापस सौंपते हुए उन्हें पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल से ट्रांसफर कर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गृह विभाग के पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए है।

ज्ञात हो, गौरव राजपूत गृह विभाग में ओएसडी थे, अब पुलिस मुख्यालय की प्लानिंग ब्रांच में गौरव राजपूत को आईजी बनाया है वहीं उनकी जगह पर इंटेलिजेंस आईजी संजय तिवारी को गृह विभाग का ओएसडी बनाया गया है। गृह विभाग के उप सचिव राजकुमार खत्री के हस्ताक्षर से ये तबादला आदेश आज जारी हुआ।

Back to top button