छत्तीसगढ़बिलासपुर

सूदखोरों से परेशान प्रधान पाठक ने लगाई फांसी, तीन आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। पेंड्रा के नगर पंचायत में स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक ने एक जुलाई 2021 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र ने सूदखोरों द्वारा परेशान करने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की है। पांच महीने की जांच के बाद पेंड्रा पुलिस ने तीन सूदखोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एएसपी अर्चना झा ने बताया कि पेंड्रा में रहने वाले शरद सारिवान नगर पंचायत स्कूल में प्रधान पाठक थे। उन्होंने एक जुलाई 2021 की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस जांच को भटकाने के लिए कुछ लोगों ने पारिवारिक विवाद की अफवाह फैलानी शुरू कर दी।

इसी बीच मृतक के पुत्र श्रेयश ने सूदखोरी की शिकायत की। श्रेयश ने बताया कि उनके घर आकर कुछ लोग उनके पिता से रूपयों की मांग करते थे। इसके कारण प्रधान पाठक परेशान रहते थे। उनके पिता ने सूदखोरों को रुपये भी दिए थे। इसके बाद भी तीन लोग उन्हें परेशान करते थे। उनके पिता का घर में सभी से अच्छा संबंध था। घर में किसी तरह का पारिवारिक विवाद नहीं था।

शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि शेरा ताम्रकार, रमेश बजाज, दिलीप बजाज लोगों ने प्रधान पाठक को रूपये उधार में दिए थे। कई गुना रकम की वसूली के बाद भी वे प्रधान पाठक को और रूपये देने के लिए परेशान कर रहे थे। पूरे मामले की जांच के बाद गुस्र्वार को पेंड्रा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। मामले में सुनील ताम्रकार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Back to top button