मध्य प्रदेश
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज

भोपाल। देश की आजादी के प्रेरणा स्त्रोत, अमर शहीद, आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा के 123वें बलिदान दिवस पर उनका पुण्य स्मरण कर कांग्रेसजनों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार, 9 जून को दोपहर 1 बजे आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया जायेगा। तारण ने कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है।