धर्म

कल लगेगा सदी सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी 10 जरूरी बातें…

नई दिल्ली। 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। पढ़ें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 जरूरी बातें-

  1. सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण की अवधि ज्यादा होने के कारण इसे सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है।
  2. किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। वृषभ राशि में राहु का गोचर चल रहा है। इस कारण वृषभ राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
  3. चंद्र ग्रहण का समय- हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और शाम 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।
  4. कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।
  5. सूतक काल- 19 नवंबर को सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा, ऐसे में सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण में ही सूतक काल मान्य होगा।
  6. भारत में कहां दिखेगा- 19 नवंबर को भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
  7. विदेशों में कहां दिखेगा- 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
  8. 2021 में कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण- साल 2021 में दो चंद्र ग्रहण का योग बना था। 19 नवंबर को साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।
  9. चंद्र ग्रहण कैसे लगता है- चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।
Back to top button