धर्म

करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए इन चीजों को माना जाता शुभ…

नई दिल्ली। इस साल 24 अक्टूबर रविवार को करवा चौथ का व्रत पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ व्रत में माता पार्वती, भगवान शिव और चंद्रमा की पूजा की जाती है। करवा चौथ व्रत में पूजन विधि और नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसके साथ ही शाम को व्रत खोलते समय कुछ खास चीजों का सेवन करना चाहिए। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद नीचे बताई गई पांच चीजों से व्रत खोला जा सकता है। इन चीजों को धार्मिक दृष्टि से भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों के प्रयोग से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

मिठाई

व्रत खुलने पर सिर्फ पानी न पिएं। थोड़ा पानी पीने के बाद आप मीठा जरुर खाएं। हिंदू धर्म में शुभ या मांगलिक कार्यों में भगवान का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आज भी पूजन के दौरान इस्तेमाल किए गए भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं।

फल या फ्रूट जूस

आप पानी से व्रत खोलने के बाद हैवी फूड खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आप एक घूंट पानी पीकर अपना व्रत खोलने के बाद कोई फल खा सकती हैं या फ्रूट जूस पी सकती हैं।

ड्राई फ्रूट 

आप पानी पीने के बाद कुछ ड्राई फ्रूट काजू, किशमिश, अंजीर, चिरौंजी भी ले सकती हैं। याद रखें आप बादाम एक-दो से ज्यादा न खाएं।

खिचड़ी

हिंदू धर्म में पीली चीजों को शास्त्रों में शुभ माना गया है इसलिए आप खिचड़ी से भी व्रत खोल सकती हैं।  

Back to top button