देश

2024 में भारत समेत 40 देशों में होंगी सत्ता के लिए जंग!

नई दिल्ली

भारत में इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। देश में सभी को इंतज़ार है यह देखने का कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में फिर से कमल खिलेगा, या फिर हाथ अपनी धाक जमाएगा। लेकिन भारत अकेला ऐसा देश नहीं है जहाँ 2024 में चुनाव होंगे। भारत समेत दूसरे कई देशों में यह साल चुनावी होने वाला है। इनमें से दो देशों में तो चुनाव हो भी चुके हैं। 7 जनवरी को बांग्लादेश में चुनाव हुए, जिनमें शेख हसीना की जीत हुई और वह फिर एक बार फिर देश की पीएम बनी। भूटान चुनाव का दूसरा राउंड 9 जनवरी को हुआ और चुनाव को जीतकर शेरिंग टोबगे देश के पीएम बने। वहीं 13 जनवरी को ताइवान में चुनाव हुए, जिन्हें जीतकर लाइ चिंग-ते देश के नए राष्ट्रपति बने। कोमोरोस में 14 जनवरी को चुनाव हुए, जिन्हें जीतकर लाइ अज़ाली असौमानी फिर एक बार देश के राष्ट्रपति बने। पर साल अभी बाकी है और कई देशों में चुनावी बिसात बिछना भी।

किन देशों में इस साल चुनाव होना है बाकी?

आइए नज़र डालते हैं इस साल अभी किन देशों में सत्ता के निर्धारण के लिए चुनाव होना बाकी है।

चुनाव जिन पर रहेंगी सबकी नज़रें :-

भारत :- भारत में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होंगे। इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और आगामी चुनाव में भी उनका पलड़ा भारी बताया जा रहा है।

अमेरिका :- अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव होंगे। इस समय जो बाइडन देश के राष्ट्रपति हैं, पर आगामी चुनाव में उन्हें डोनाल्ड ट्रंप से कड़ी टक्कर मिलेगी।

रूस :- रूस में 17 मार्च को चुनाव होंगे। इस समय व्लादिमीर पुतिन देश के राष्ट्रपति हैं और आगामी चुनाव में भी उनकी जीत तय मानी जा रही है।

पाकिस्तान :- पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होंगे। इस समय अनवर उल-हक काकर देश के कार्यवाहक पीएम हैं, पर आगामी चुनाव में इमरान खान और नवाज़ शरीफ में कड़ी टक्कर होगी।

यूक्रेन :- यूक्रेन में 31 मार्च को चुनाव होना तय हुआ है। इस समय वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की देश के राष्ट्रपति हैं और आगामी चुनाव में भी उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है।

यूरोपीय यूनियन :- यूरोपीय यूनियन में इस साल 6-9 जून के बीच चुनाव होंगे। इस समय उर्सुला वॉन डेर लेयेन यूरोपी यूनियन की अध्यक्ष हैं पर आगामी चुनाव में किसका पलड़ा भारी है, इस बारे में अभी कहना मुश्किल है।

अन्य चुनाव:-

अल्जीरिया :- अल्जीरिया में इसी साल दिसंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

बोत्स्वाना :- बोत्स्वाना में इसी साल अक्टूबर तक राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

चाड :- चाड में इसी साल अक्टूबर तक राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

घाना :- घाना में इसी साल 7 दिसंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

मॉरिटानिया :- मॉरिटानिया में इसी साल 22 जून को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

मॉरीशस :- मॉरीशस में इसी साल 30 नवंबर को पीएम पद के लिए चुनाव होंगे।

मोज़ाम्बिक :- मोज़ाम्बिक में इसी साल 9 अक्टूबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

नामीबिया :- नामीबिया में इसी साल नवंबर तक राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

रवांडा :- रवांडा में इसी साल 15 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

सेनेगल :- सेनेगल में इसी साल 25 फरवरी को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

साउथ अफ़्रीका :- साउथ अफ़्रीका में इसी साल मई तक राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हों सकते हैं।

सोमालीलैंड :- सोमालीलैंड में इसी साल 13 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

साउथ सूडान :- साउथ सूडान में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं पर देश की स्थिति को देखते हुए कहना मुश्किल हैं कि चुनाव होंगे या नहीं।

ट्यूनीशिया :- ट्यूनीशिया में इसी साल सितंबर तक राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो सकते हैं।

टोगो :- टोगो में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।

अल साल्वाडोर :- अल साल्वाडोर में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए 4 फरवरी और 3 मार्च को चुनाव होंगे।

डोमिनिकन रिपब्लिक :- डोमिनिकन रिपब्लिक में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए 19 मई को चुनाव होंगे।

मैक्सिको :- मैक्सिको में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए 2 जून को चुनाव होंगे।

पनामा :- पनामा में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए 5 मई को चुनाव होंगे।

उरुग्वे :- उरुग्वे में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए 27 अक्टूबर को चुनाव होंगे।

वेनेज़ुएला :- वेनेज़ुएला में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे हाफ तक चुनाव होंगे।

अज़रबैजान :- अज़रबैजान में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए 7 फरवरी को चुनाव होंगे।

इंडोनेशिया :- इंडोनेशिया में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए 14 फरवरी को चुनाव होंगे।

मंगोलिया :- मंगोलिया में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए 28 जून को चुनाव होंगे।

श्रीलंका :- श्रीलंका में इसी साल राष्ट्रपति पद के लिए सितंबर से अक्टूबर के बीच चुनाव होंगे।

ऑस्ट्रिया :- ऑस्ट्रिया में इसी साल चांसलर पद के लिए सितंबर के बाद चुनाव होंगे।

बेल्जियम :- बेल्जियम में इसी साल पीएम पद के लिए 9 जून को चुनाव होंगे।

क्रोएशिया :- क्रोएशिया में इसी साल 22 सितंबर तक पीएम पद के लिए चुनाव होंगे।

जॉर्जिया :- जॉर्जिया में इसी साल 26 अक्टूबर को पीएम पद के लिए चुनाव होंगे।

लिथुआनिया :- लिथुआनिया में इसी साल 6 अक्टूबर को पीएम पद के लिए चुनाव होंगे।

नॉर्थ मैसेडोनिया :- नॉर्थ मैसेडोनिया में इसी साल 8 मई को पीएम पद के लिए चुनाव होंगे।

पुर्तगाल :- पुर्तगाल में इसी साल 10 मार्च को पीएम पद के लिए चुनाव होंगे।

पलाउ :- पलाउ में इसी साल 12 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे।

तुवालू :- तुवालू में इसी साल 26 जनवरी को पीएम पद के लिए चुनाव होंगे।

सोलोमन आइलैंड्स :- सोलोमन आइलैंड्स पर इसी साल अप्रैल तक पीएम पद के लिए चुनाव होंगे।

Back to top button