छत्तीसगढ़बिलासपुर

चुभने लगी धूप, 24 घंटे में ढाई डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान …

बिलासपुर । उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने की वजह से शहर के न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में ढाई डिग्री की वृद्धि हो गई है। यानी 24 घंटे में एक डिग्री की कमी आई लेकिन इसके बावजूद अच्छी गर्मी महसूस हुई। धूप चुभती रही और लोग थोड़े परेशान भी हुए। दरअसल फरवरी माह शुरू होने के साथ ही मौसम बदल गया है।

एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री था जो 16.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर दिशा से हवा आने की वजह से न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन हुआ। 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री यानी सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। 2 को 11.2 डिग्री था जो कि सामान्य से चार डिग्री कम था। 5 फरवरी को 12, 6 को 13.9, 7 फरवरी को 14.1 डिग्री दर्ज हुआ। 8 फरवरी को यह 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पिछले साल जहां फरवरी की 24 तारीख यानी माह के अंतिम सप्ताह में शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज हुआ था, इस बार पांचवें दिन ही 33 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि अब तापमान में कमी आई है लेकिन यह अभी भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। 1 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री था जो कि 2 फरवरी को 29.4 डिग्री हो गया। 3 फरवरी को यह 31.4 डिग्री हो गया 4 फरवरी को 31.2 डिग्री दर्ज हो गया।

Back to top button