मध्य प्रदेश

जिस जेल में थी अधीक्षक, अब उसी जेल में काटनी पड़ेगी सजा, 15 करोड़ के गबन मामले में जेल की पूर्व अधीक्षक गिरफ्तार

केंद्रीय जेल जीपीएफ गबन कांड: घोटाले का मास्टर माइंड रिपुदमन सिंह भी पकड़ाया

उज्जैन। उज्जैन के केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में 15 करोड़ के भविष्य निधि घोटाले मामले में पूर्व जेल अधीक्षक उषा राजे को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। घोटाले का मुख्य सरगना रिपुदमन को भी पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। दो दिन पूर्व रिपुदमन के घर से पुलिस ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए थे।

घोटाले का मास्टर माइंड अकाउंटेंट रिपुदमन सिंह और पूर्व जेल अधीक्षक ऊषा राज।

उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में हुए 15 करोड़ रुपए के भविष्य निधि घोटाले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने पूर्व जेल अधीक्षक उषा राजे को मामले में आरोपी बना लिया है। दरअसल एक दिन पहले रात्रि में उषा राजे को इंदौर के अस्पताल से उज्जैन लाया गया। जहां पूछताछ के बाद उन पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है। वहीं थाना भैरवगढ़ पुलिस अब उषा राजे को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले सकती है। घोटाले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जेल में अकाउंट का कार्य संभालने वाले प्रहरी रिपुदमन को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। रिपुदमन पर 5000 का इनाम भी घोषित था। उसे तलाशने के लिए पुलिस की टीम रिपुदमन के भाई आरक्षक आदर्श प्रताप को लेकर बनारस उसके गांव पहुंची। घेराबंदी के बाद रिपुदमन को पकडा गया। गबन के इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी इंद्रजीत बाकलवार ने बताया कि जेल अधीक्षक उषा राजे को इंदौर के सीएचएल अस्पताल से लाया गया और देर रात गिरफ्तारी दर्शाई गई है। वहीं रिपुदमन को मिर्जापुर और बनारस के बीच से पकड़ा गया है। मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। बैंक स्टेटमेंट लिए जा रहे है। ट्रेजरी विभाग से भी दस्तावेज जब्त किए जा रहे है। इस मामले में आने वाले समय में और भी आरोपी बढ़ेंगे।

Back to top button