छत्तीसगढ़बिलासपुर

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंचा, दोपहर में महसूस हो रही गर्मी …

बिलासपुर । शहर में इस माह पहली बार शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। इसकी वजह से दोपहर में गर्मी महसूस हुई। अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने लगी है। वहीं आर्द्रता 88 फीसदी होने के कारण कोहरे का भी असर दिखाई दे रहा है।

जनवरी में जहां 8 तारीख को शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था, वहीं यह दोगुना हो चुका है। तापमान में वृद्धि की वजह से अब ठंड जैसे गायब हो चुकी है। सुबह व रात को छोड़कर अब ठंड किसी भी समय महसूस नहीं हो रही है। लगातार दूसरे दिन कोहरे के साथ सुबह हुई और देर तक इसका असर दिखाई दिया। सुबह हल्की ठंड महसूस हुई इसके बाद धूप निकलने पर यह गायब हो गई।

दोपहर में अधिकतम तापमान जहां एक दिन पहले तक 30.8 डिग्री था जो कि रविवार को 31.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। इसकी वजह से दोपहर में गर्मी महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री से बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंच गया। माैसम विभाग के मुताबिक हवा के आगमन की दिशा में परिवर्तन हाे चुका है। अब दक्षिण की ओर से हवा आ रही है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन हाेने की संभावना है।

Back to top button