मध्य प्रदेशदेशनई दिल्लीफिल्म जगत

‘द केरला स्टोरी’ मप्र में टैक्स फ्री : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

भोपाल। देशभर में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर मचे बवाल के बीच मप्र में इसे टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि यह फिल्म देशभर में शुक्रवार को रिलीज हुई है और इसने बॉक्स आफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म का ओपनिंग डे शानदार रहा। दर्शकों में भी इस फिल्म के प्रति काफी उत्साह देखा गया। वहीं इस फिल्म पर विवाद भी हुआ है। मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस फिल्म पर सवाल उठाते हुए इस फिल्म में लगाए गए आरोपों को साबित करने वालों को एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर मध्यप्रदेश में ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म आतंकवाद की भयावह सच्चाई को उजागर करती फिल्म है। ‘द केरला स्टोरी’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जा रहा है। चौहान ने कहा कि यह फिल्म शिक्षित और जागरूक करती है। गौरतलब है कि सुदिप्तो सेन की इस फिल्म में केरला की 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन की कहानी दिखाई गई है, जो राज्य से गायब हो गई और कैसे आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। इधर मध्यप्रदेश में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म का रिव्यू अच्छा आया है। दर्शकों ने कहा है कि इस फिल्म को परिवार के साथ सभी को देखना चाहिए।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की थी मांग

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता द्वारा कैंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखे जाने के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने सीएम शिवराज से ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म मप्र में टैक्स फ्री करने की मांग की थी। इसके बाद भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की थी। कोठारी ने सीएम को पत्र भी लिखा था। पत्र के जरिए सीएम से कहा है कि, फिल्म लव जिहाद को लेकर एक मार्मिक संदेश दे रही है। इसलिए मप्र में इसे टैक्स फ्री करना चाहिए।

आज महिलाओं को फिल्म दिखाएंगे रामेश्वर शर्मा

उधर, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा रविवार को महिलाओं को ‘द केरला स्टोरी’ दिखाएंगे। रविवार को महिलाओं के साथ फिल्म देखने जाएंगे। महिलाओं के लिए विधायक ने थिएटर बुक किया है।

Back to top button