लखनऊ/उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित, बेटे अखिलेश यादव ने किया विसर्जन ….

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में अस्थियां विसर्जित कराई। मुलायम के बेटे अखिलेश यादव ने परिवार के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन किया। चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सिहत हजारों लोगों ने नम आंखों से नेताजी मुलायम सिंह को दी अंतिम विदाई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा भी की गई आयोजित। उनके साथ उनके चाचा शिवपाल यादव, पत्नी डिंपल यादव, भाई धर्मेंद्र यादव, अंशुल यादव, तेजस्वी यादव, प्रतीक यादव, शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव, तेज प्रताप अखिलेश यादव के पुत्र अर्जुन अक्षम, आदित्य आदि भी पहुंचे थे।

Back to top button