देश

तेजस्वी यादव करेंगे क्रिश्चियन लड़की से शादी, कल दिल्ली में होगी सगाई…

पटना। बिहारी के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। कल वह दिल्ली में सगाई करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली में होगा और इसमें परिवार और पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। यह भी चर्चा है कि उनकी होने वाली दुल्हन ईसाई फैमली से हैं। हालांकि, अभी इन सब की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लालू प्रसाद लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। वे चाहते हैं कि तेजस्वी के हाथ जल्द से जल्द पीले हों और परिवार में खुशियां आएं। लालू परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में हैं। परिवार खरमास शुरू होने से पहले सगाई करना चाहता था। खरमास 15 दिसंबर से शुरू होगा और 14 जनवरी तक चलेगा। सगाई की रस्म दिल्ली में ही निभाई जाएगी। शादी कहां फाइनल हो रही है।

यह शादी तेजस्वी यादव की पसंद पर हो रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि तेजस्वी की सगाई पर आरजेडी से कोई भी अभी बोलने को तैयार नहीं। तेजस्वी की शादी को लालू परिवार ने गोपनीय बना रखा है।

तेजस्वी यादव अपने 9 भाई- बहन में सबसे छोटे हैं। उनकी उम्र 32 साल हो चुकी है। बाकी सभी की शादी लालू ने कर दी है। अब तेजस्वी की ही बारी है। पहले बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थानी उपचुनाव का इंतजार किया जा रहा था कि ये सीटें आरजेडी जीतती है तो सरकार बनाने की कवायद आरजेडी तेज करती। लेकिन, दोनों सीटें हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री की कुर्सी फिर दूर चली गई है। इसलिए अब लालू प्रसाद चाहते हैं कि तेजस्वी की शादी जल्द से जल्द हो जाए।

Back to top button