मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

भोपाल। रविवार काे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकाॅप्टर में तकीनीकी खराबी आ गई। वे रविवार को धार जिले में चुनावी दौरे पर थे। चुनाव होने के कारण सीएम एक निजी कंपनी के हेलिकाॅप्टर की सेवाएं ले रहे हैं। चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मनावर से धार जाते समय हेलिकाॅप्टर में तकनीकी समस्या आ गई। लेकिन, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकाॅप्टर को वापस मनावर में सुरक्षित लैंड कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से धार के लिए रवाना हुए।

Back to top button