छत्तीसगढ़धर्मरायपुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हेतु मंगाए गए आवेदन …

रायपुर (गुणनिधि मिश्रा) । बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड को छोड़कर समस्त 06 विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंगे्रजी माध्यम विद्यालय का संचालन शैक्षणिक सत्र 2021-22 से किया जाना है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में स्वीकृत प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला, सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक विज्ञान, व्यायाम शिक्षक आदि पदों पर जिले में कार्यरत शासकीय शिक्षक संवर्ग से पदवार, विषयवार प्रतिनियुक्ति पर कार्य किए जाने हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आवेदन पत्र 26 अप्रैल 2021 तक आमंत्रित किये गए है।

अंग्रेजी माध्यम शालाओं में शिक्षक संस्कृत व हिन्दी तथा व्याख्याता संस्कृत व हिन्दी विषय को छोड़कर शेष समस्त विषयों में शिक्षकों के चयन हेतु उनकी समस्त शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी माध्यम से होनी आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button