मध्य प्रदेश

न्यूज अरेना का सर्वे : 135  सीटों के साथ भाजपा की सत्ता रहेगी बरकरार, कांग्रेस को 94 सीटों पर सिमटा हुआ बताया

भोपाल। एक निजी कंपनी न्यूज अरेना द्वारा किए गए सर्वे में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता बरकरार रहने का दावा किया गया है। सर्वे के अनुसार भाजपा को मप्र में कुल 230 सीटों में से 135 सीटें मिलेंगी। इसके साथ ही पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में और मजबूत होकर उभरेगी।
निजी एजेंसी न्यूज अरेना द्वारा जारी किए गए सर्वे में कांग्रेस को जहां 94 सीटों पर सिमटा हुआ बताया गया है, वहीं एक सीट अन्य के खाते में दी गई है। हालांकि सर्वे में ही आगे पांच से छह निर्दलीय उम्मीदवार जीतने का दावा भी किया गया है। सर्वे के अनुसार साल 2023 के आखिर में होने जा रहे मप्र विधानसभा के चुनाव में भाजपा की मजबूती के साथ सत्ता में वापिसी बताई गई है। हालांकि स्वतंत्र समय समाचार पत्र निजी एजेंसी के इस संबंधित सर्वे की पुष्टि नहीं कर रहा है, और यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि सर्वे कितना सही निकला या गलत।

Back to top button