छत्तीसगढ़

फिट इंडिया मूवमेंट फिटनेस आइकॉन बनते शाउमा शाला अमोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं

अमोरा / अकलतरा । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से फिट इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है। ‘फिट इंडिया अभियान’में शा उ मा शा अमोरा अकलतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है इसमे ग्रामीण युवा भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, यह अभियान गांधी जयंती तक चलेगा।

कु ज्योति निर्मलकर, नीतीश साहू, हिमांशु, हितेश साहू, ज्योति दास, वानिया साहू, अभिलाषा, आकांक्षा, संजना, हिमानी, दीक्षा, माही आदि घरों पर योगाभ्यास, रस्सी कूद, स्थानीय खेल, साइक्लिंग आदि से खुद को फिट रख रहे हैं साथ ही परिवार के सदस्यों व आसपास के लोग को फिट रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। डॉ समरेंद्र सिंह राज्य संपर्क अधिकारी एनएसएस, मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक अटलबिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर, भूपेंद्र पटेल जिला संगठक जांजगीर चाम्पा के निर्देश तथा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आशीष मिश्रा के निर्देशन व प्रेरणा में, स्वस्थ रहेगा इंडिया, मुस्कुराएगा इंडिया की थीम पर कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में बच्चे फिट इंडिया अभियान में भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव का कहना है कि फिटनेस मात्र एक शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिये एक जरूरी व अनिवार्य अंग है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शरीर को फिट रखना तथा शरीर की रोगपतिरोधकता में वृद्धि जरूरी है इसके लिए वॉकिंग, दौड़, साइक्लिंग, खो-खो, कबड्डी, योग सहित अन्य व्यायाम को अपनाया जा सकता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत देश की लगभग आधी आबादी ना के बराबर शारीरिक गतिविधियाँ करती है और उसके साथ साथ केवल 10 प्रतिशत लोग ही मनोरंजन के लिए शारीरिक गतिविधियाँ चुनते हैं। इस वजह से उनका शरीर अस्वस्थ होता है और उन्हें मोटापा, डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। बिना व्यायाम व योग आसन के अपने शरीर को स्वस्थ रख पाना मुमकिन नहीं होता।

समुदाय के युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में में आकाश कैवर्तय (दिव्यांग एथलीट) ग्राम परसदा, आरसमेटा, मुर्लीडीह, बोहापारा, द्वारा प्रतिदिन स्वयं तथा रा से यो स्वयंसेवकों को साइक्लिंग, योगाभ्यास कराते हुए अपने फिटनेस को सही आकार दे रहे हैं।

विद्यालय के द्वारा इन युवाओं में पुलिस फोर्स तथा आर्मी में चयन हेतु फिटनेस पात्रता हांसिल करने के लिए, व्यायाम शिक्षक जय प्रकाश प्रजापति, आरकेपी तिवारी, सीपी आदित्य के नेतृत्व में शारीरिक दूरी का पालन सम्बन्धी निर्देश का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय के स्वयंसेवक व सहयोगी शिक्षक रामकुमार कैवर्त समेत वीर सिंह, योगेश जगत, प्रवीण, अभिलाषा, सरिता पटेल, पल्लवी निर्मलकर, अभिषेक सिंह, अविनाश साहू, अमर करकेल, रूपा पटेल, रोशनी, साधना, आशीष, भूपेंद्र, सुनील भोई, सभी युवा दौड़, गेम्स, वॉकिंग साइक्लिंग, योगासन से अपने को फिट रखते हुए सभी को फिट रखने में लगे हुए हैं।

Back to top button