छत्तीसगढ़बिलासपुर

नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले- भय और आतंक की पार्ट-टू सरकार चल रही है …

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिकने कहा कि कांग्रेस का हमेशा इतिहास रहा है कि भय का वातावरण निर्मित करके सत्ता में बने रहना चाहती है, लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हमेशा म्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरवाही में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव से पूर्व प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद बनी थी तो प्रदेश भय का वातावरण था। इस तरह से एक बार भय पैदा करके राजनीतिक बदले की भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि मरवाही क्षेत्र में जिस तरह से कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। उससे सबको लगने लगा है भय व आतंक की सरकार की फिर वापसी हुई है।

उन्होंने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री स्कूल ऑफ खौफ के छात्र रहे हैं। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद से जिस तरह से कांग्रेस की सरकार का खौफ रहा है। वह किसी से छिपा नहीं है। फिर से पूरे प्रदेश में हालात पहले जैसे ही है। वर्तमान की प्रदेश सरकार खौफ की पार्ट टू सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पूर्व प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके प्रदेश सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रही है, लेकिन हमारे कार्यकर्ता मजबूत इच्छा शक्ति के साथ हर परिस्थितियों से लड़ने में सफल होंगे और जीत हमारी ही होगी।

Back to top button