दुनिया

गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में कहानी पाठ व चर्चा 23 को

दिल्ली। कथा कहानी की ओर से कहानी पाठ व चर्चा का आयोजन आगामी 23 नवंबर को गांधी शांति प्रतिष्ठान आईटीओ दिल्ली में किया गया है। इस मासिक आयोजन में साहित्यकार विष्णु नागर व सरिता कुमारी द्वारा कहानी पाठ किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी के अनुसार कथा कहानी की ओर से मासिक आयोजन की श्रंखला में राकेश तिवारी व प्रेम तिवारी के संयोजन में 23 नवंबर को गांधी शांति प्रतिष्ठान आईटीओ दिल्ली में शायं 5 से 8 बजे तक कहानी पाठ व चर्चा आयोजित है। डॉ. जानकी प्रसाद शर्मा परिचर्चा की शुरूआत करेंगे जबकि इस कार्यक्रम के वक्ता रमेश उपाध्याय, नूर जहीर, शंकर व प्रेम तिवारी होंगे। कार्यक्रम का संचालन हरियश राय करेंगे। कार्यक्रम में साहित्यकार विष्णु नागर व सरिता कुमारी द्वारा कहानी पाठ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button