लखनऊ/उत्तरप्रदेश

एक सिगरेट को लेकर प्रयागराज में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, एक की मौत, दूसरा जख्मी, 10 पर जुर्म …

प्रयागरा। प्रयागराज में एक पान-मसाले की दुकान पर युवकों के दो गुट में विवाद हो गया। जिसके बाद युवकों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडा चलने लगा। जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। कैंट थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। 

ये मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक टीपी नगर निवासी अंकित यादव सिविल लाइंस स्थित के होटल में काम करता था। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ सिविल लाइंस आ रहा था। देर रात अंकित  अंकित महिला ग्राम इंटर कॉलेज के पास एक चाय की दुकान पर बाइक से पहुंचा। उसके साथ अन्य छह लड़के थे। तभी एक अन्य स्कूटी से तीन लड़के उस दुकान पर आ गए।

स्कूटी पर सवार लड़कों की अंकित से सिगरेट को लेकर झगड़ा हो गया। यहां तक कि लड़कों ने अंकित को मारने की धमकी दे डाली। थोड़ी देर बाद बाइक से अंकित अपने दोस्त गोविंद और अमन के साथ सिविल लाइंस होटल जाने के लिए निकला। तभी स्कूटी सवार युवकों ने आगे से अंकित को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिए। इससे बाइक पर बैठे 19 साल का अंकित और अमन नीचे गिर गए। वहीं बाइक चला रहा गोविंद बाइक लेकर भाग गया।

तब तक आठ-दस युवकों ने अंकित और अमन को घेर कर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से मारने लगे। तब तक गोविंद पुलिस लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही हमलवार भाग गए। कैंट पुलिस ने दोनों को जख्मी हालात में अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया वहीं अमन का इलाज चल रहा है। कैंट पुलिस ने बुधवार को 10 युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Back to top button