मध्य प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘कमलनाथ संदेश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रथम चरण में 10 जिलों की 25 विधानसभाओं में निकलेगी यात्रा

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा निकाली जा रही ‘कमलनाथ संदेश यात्रा’ को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से निकाली जायेगी, जिसका प्रथम चरण प्रारंभ हो गया है, जो 12 दिवसीय रहेगा। यात्रा भोपाल से प्रारंभ होकर रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होकर दतिया पहुंचेगी जहां 22 जून को दतिया में एक विशाल आमसभा के रूप में समापन कर प्रथम चरण पूर्ण होगा।

कमलनाथ ने कहा कि यह यात्रा निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और प्रदेश की जनता को कांग्रेस के प्रति जागरूक करेगी। भाजपा राज में आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। युवा भटक रहा हैं, बेरोजगारी चरम पर है, भ्रष्टाचार चरम पर है, किसान हैरान और परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं। भाजपा केवल लोगों को भ्रमित कर गुमराह करने की राजनीति कर रही हैं, लेकिन अब प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे झांसे में आने वाली नहीं है, कितनी ही घोषणाएं भाजपा कर ले, कितने ही लुभावने जुमले भाजपा जनता के बीच छोड़ दे लेकिन अब प्रदेश की तस्वीर जनता के सामने हैं, जनता ने अब भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है, जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

यादव ने बताया कि कमलनाथ संदेश यात्रा के दौरान 10 जिलों की 25 विधानसभाओं में 55 से अधिक स्थानों पर आमसभाएं होगी, जिसमें अभा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, सह प्रभारियों, वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय नेताओं सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग विभाग के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यात्रा एक बड़ेे रथ के साथ लगभग 20 चार पहिया वाहनों के साथ पूरे काफिले के रूप में चलेगी, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। ‘‘कमलनाथ संदेश यात्रा’’ के माध्यम से जगह-जगह सभाओं का आयोजन करके जनता तक संदेश पहुंचाया जाएगा, कांग्रेस वचन पत्र में शामिल किसानों की कर्ज माफी, नारी सम्मान योजना, 500 रू. में गैस सिलेण्डर, पुरानी पेंशन बहाली, 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट पर बिजली बिल हाफ आदि का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Back to top button