मध्य प्रदेश

आदिवासी संगठन ‘जयस’ में दो फाड़, कार्यकारिणी बैठक में शामिल नहीं हुआ दूसरा गुट

भोपाल। आदिवासी युवा शक्ति (जयस) में दो फाड़ हो गई है। डॉ. हीरालाल अलावा गुट ने मंगलवार को भोपाल में कार्यकारिणी की बैठक की, जिसमें दूसरे गुट के कार्यकर्ता उपस्थित नहीं थे। डॉ. हीरालाल अलावा ने बयान में कहा कि जो दूसरा संगठन है वह सामाजिक ग्रुप है। उन्होंने कहा कि दूसरे ग्रुप ने चुनाव नहीं लड़ने और जीवन भर सामाजिक रहने का संकल्प लिया है। उन्हें शपथ दिलाई है, वह कभी राजनीति में नहीं रहेंगे।
अलावा ने कहा कि जयस संगठन हमने बनाया था। कैसे हमने सोशल मीडिया पर एक-एक कड़ी जोड़ी थी। अलावा ने कहा हम चाहते हैं वह सामाजिक संगठन है सामाजिक ही रहे। हीरालाल अलावा ने दावा किया है कि उनका संगठन स्वतंत्र संगठन है। जयस के युवा अपने दम पर 80 सीटों पर विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। विधानसभा में आदिवासी युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो इसलिए आज चर्चा कर रहे हैं। जयस के दूसरे ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजालदा हैं, जिन्होंने पिछले दिनों भोपाल में बैठक की थी। जयस संगठन को खड़ा करने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत डॉ. हीरालाल अलावा ने ही की है।

Back to top button