मध्य प्रदेश

विधानसभा में साइबर क्राइम मामले में चौकाने वाले खुलासे, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा

4 साल में प्रदेश के 60 थानों में 71 करोड़ की ठगी के 1643 केस दर्ज हुए: गृह मंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम का मामला उठा। मामले को लेकर बीजेपी विधायक यशपाल सिसोदिया ने ही अपनी सरकार से पूछा सवाल। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के जवाब में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। गृहमंत्री ने सदन को बताया कि बीते चार सालों में आम लोगों से 71 करोड़ 7 लाख 17 हजार से ज्यादा रुपयों की ठगी हुई है।

प्रदेश के 60 थानों में 1643 केस दर्ज हुए है। कोरोना काल में सबसे ज्यादा लोगों को ठगा गया। 29 करोड़ 1 लाख 60 हजार की ठगी हुई है। 444 ममाले दर्ज हुए, सरकार ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को जागरूक किया। बीजेपी विधायक बोले प्रदेश में साइबर एक्सपर्ट की कमी है। अपनी सरकार को दी सलाह। कहा सायबर अपराध को लेकर सरकार को नीचे तक काम करने की जरूरत और टीम को मजबूत करने जरूरत है।गृहमंत्री ने सदन में आश्वासन दिया है कि- 3 महीने के भीतर प्रदेश में साइबर एक्सपर्ट की कमी को दूर किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल ने मंत्री को सदन के दरवाजे पर ही रोका

कृषि मंत्री कमल पटेल को कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल ने विधानसभा के दरवाजे पर ही रोक लिया। उन्होंने खराब फसल को दिखाते हुए जल्द ही सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की। खराब फसल को सदन के भीतर ले जाने को लेकर दरवाजे पर सुरक्षा कर्मचारियों से बहस भी हुई। इसी दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने दरवाजे पर ही विधायक को बताया कि एक महीने के भीतर ही किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा।

शशांक भार्गव ने विदिशा में जल सकंट का मुद्दा उठाया

विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने गर्मी में जल सकंट का मुद्दा उठाया। कहा कि नल जल योजना के बाद भी विदिशा के कई क्षेत्र में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कई बार शिकायत के बाद ठेकेदारों पर जिम्मेदारी का ठीकरा फोड़ दिया जाता है। कार्यकर्ताओं के घरों पर नल लग जाते हैं, बाकी लोग परेशान रहते हैं। बोले कि विधायकों को 60-60 ट्यूबवेल (हैंटपंप खनन) दिया जाए ताकि वो अपने क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से लगा सके।

Back to top button