मध्य प्रदेश

अमरकंटक के बर्फानी आश्रम का महंत महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी पर महिला से बलात्कार का सनसनीखेज आरोप, जुर्म दर्ज …

अनूपपुर। अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम का महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर आश्रम की महिला मजदूर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महंत लक्ष्मण दास कांग्रेस के संगठनों से जुड़ा है। अमरकंटक पुलिस ने शिकायत मिलने पर शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आश्रम में काम करने वाली 42 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह डिंडौरी जिले की रहने वाली है। पति के निधन के बाद वह 2017 में आश्रम में मजदूरी करने गई थी। यहां तीन महीने तक काम करने के बाद उसे सफाई का काम सौंप दिया गया। एक दिन महंत ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि पिछले करीब 5 वर्षों से धमकी देकर बर्फानी आश्रम का महंत उसका बलात्कार कर रहा है। उसे कई दिन तक अमरकंटक से दूर आश्रम में भी रखा गया। विरोध करने पर आश्रम के कर्मचारियों ने उस पर दबाव बनाकर धमकाया और बलात्कार करवाने पर मजबूर किया। वह डर के कारण सब कुछ सहन करती रही, लेकिन अब हिम्मत जुटाकर कार्रवाई के लिए आई है।

अमरकंटक के बर्फानी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुका हैं। वे अखिल भारतीय छत्तसीगढ़ संघ समिति का प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी ने 2018 में कोतमा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2020 में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लक्ष्मण दास बालयोगी के विरुद्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था।

अमरकंटक की प्रभारी थाना प्रभारी विशाखा उरैदी ने इस संबंध में बताया कि महिला ने बर्फानी आश्रम के महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी, जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उस अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button