मध्य प्रदेश

नूरी खान से विवाद के चलते 19 दिन पहले हटाए रवि भदौरिया फिर बहाल

फिर बने उज्जैन शहर कांग्रेस के अध्यक्ष

भोपाल। विगत 18 जून को उज्जैन शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए रवि भदौरिया को 19 दिन बाद फिर से शहर कांग्रेस उज्जैन जिले की कमान सौंप दी गई है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा जारी आदेश में पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए भदौरिया को पुन: जिलाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेत्री नूरी खान से विवाद के चलते उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद से रवि भदौरिया को विगत 18 जून को हटा दिया गया था। उनके ऊपर अनुशासनहीनता के आरोप लगाकर पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बाद में उसी दिन देर शाम को आदेश जारी कर जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले की जांच पर्यवेक्षकों से कराई, पर्यवेक्षकों ने भदौरिया के पक्ष में रिपोर्ट दी, जिसके बाद शुक्रवार को भदौरिया को पुन: बहाल कर दिया गया है।

Back to top button