छत्तीसगढ़बिलासपुर

राजकुमार जोशी ने चिकन लिए पर पैसे नहीं दिए, दुकानदार और खरीददार में जमकर चले लात-घूंसे, समझाने वालों को भी जमकर मारा, दुकान में किया तोड़फोड़ ….

बिलासपुर । टिकारी निवासी लालकुमार चंद्रसेन (34) रोजी मजदूरी का काम करता है। उसने ही इस मामले में शिकायत की है। उसने बताया कि शुक्रवार को हम सब छेरछरा पर्व मना रहे थे। इसी दौरान रात के वक्त वह अपने दोस्त राजकुमार पाटले के यहां गया था। वहां दोनों साथ में चिकन बेच रहे थे। तभी दुकान में पड़ोस में रहने वाला राजकुमार जोशी पहुंचा था। राजकुमार जोशी ने चिकन लिया। मगर पैसे नहीं दिए। इसी बात का लालकुमार और राजकुमार पाटले ने विरोध किया था। इसके कुछ देर बाद राजकुमार जोशी अपने भाई के साथ दुकान पहुंच गया। दुकान में आकर उसने तोड़फोड़ की। वहीं लालकुमार और राजकुमार पाटले के साथ मारपीट भी की गई।

घटना के बाद किसी तरह वे वहां से भागे और गांव के लोगों को इस बात की जानकारी दी। जिस पर गांव के लोगों ने राजकुमार जोशी और उसके भाई को समझाया भी। लेकिन दोनों उनके साथ भी मारपीट करने लगे थे। जिसके बाद लालकुमार ने इस मामले में शिकायत की है।

बिलासपुर में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जमकर पीट दिया। इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी जमकर मारपीट की है। वहीं कुछ लोगों ने इस मामले में समझाने की कोशिश की ती उनके साथ भी मारपीट की गई है। बताया जा रहा है की पूरा विवाद चिकन खरीदकर पैसे नहीं देने को लेकर है। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ भी की गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

उधर, दूसरे पक्ष ने भी इस मामले में शिकायत की है। राजकुमार जोशी ने शिकायत करते हुए बताया कि नशे में लालकुमार चंद्रसेन घर के बाहर गालीगलौज कर रहा था। उसने हमें गाली भी दी। जिसे मना करने पर उसने अपने साथी उदय भार्गव, निखिल भार्गव, बिट्टू, राजकुमार, राहुल एवं अन्य लोगों को बुला लिया। वे लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तोड़फोड़ करते हुए उसके साथ मारपीट की। वह और उसका परिवार छत में जाकर अपनी जान बचाए। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी केस दर्ज किया है। अब दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Back to top button