देश

मुंबई में न्याय संकल्प पदयात्रा में पहुंचे राहुल गांधी, बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

मुंबई.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, 'न्याय पाने वाले लोगों में से अधिकतम पांच प्रतिशत हैं। उनके लिए, अदालतें, सरकार और अन्य सभी संस्थान उनके लिए काम करते हैं। लेकिन अगर हम अन्य 90 प्रतिशत आबादी को देखें, तो वे अन्याय के कारण पीड़ित हैं।'

राहुल गांधी ने कहा, 'देश में जनता के साथ रोज अन्याय हो रहा है। देश में चंद अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं होता।' उन्होंने कहा, 'हिंदुस्तान पहला देश है, जिसने आजादी की लड़ाई भी मोहब्बत के साथ लड़ी। मैं दक्षिण अफ्रीका गया तो नेल्सन मंडेला जी ने यही कहा कि हमें आजादी की राह गांधी जी और हिंदुस्तान ने दिखाई है।'

राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान लोगों से कहा, 'मेरे मन में सवाल आया कि अगर भारत मोहब्बत का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? इतना आसान नहीं होना चाहिए नफरत फैलाना। हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा। फिर मुझे समझ आया कि इस नफरत का आधार अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गांधी संग्रहालय 'मणि भवन' में महात्मा गांधी जी की स्मृतियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पूज्य बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना और न्याय की स्थापना करेंगे।

#WATCH | Mumbai: Congress MP Rahul Gandhi says, "If India is a country of 'Mohabbat' then why is hatred being spread? We say that the BJP spreads hatred but there has to be a basis to this hatred…The reason for hatred is injustice. In this country every day injustice is being… pic.twitter.com/76w480F2ld
    — ANI (@ANI) March 17, 2024

Back to top button